फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vadodara Airport: वडोदरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में फर्जी निकला ईमेल; एफआईआर दर्ज

Sat, 05 Oct 2024 02:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

पुलिस ने शनिवार को बताया कि वडोदरा के हरनी एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार सुबह ईमेल मिला। इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वडोदरा एयरपोर्ट के अधिकारियों को शनिवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद परिसर की गहन तलाशी ली गई। जांच के बाद यह धमकी भरा ईमेल फर्जी निकला। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वडोदरा के हरनी एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार सुबह ईमेल मिला। इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पन्ना मोमाया ने बताया कि ईमेल आईडी generalshiva76@rediffmail.com से भेजे गए ईमेल में अहमदाबाद, राजकोट और गुजरात के भुज सहित एयरपोर्ट की सूची थी, लेकिन बम का स्थान नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि ईमेल में सूचीबद्ध सभी एयरपोर्ट के लिए यह धमकी सामान्य थी। एयरपोर्ट परिसर और फनल क्षेत्र की तलाशी ली गई और बम की धमकी फर्जी पाई गई।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 (4) (अनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत हरनी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। ईमेल में लिखा था, 'मैंने उनके अहंकार को छेड़ा है और उन्हें परेशान कर दिया है। हाहाहा! नतीजा? धमाका! बहुत बड़ा धमाका! होहोहोहोहोहो! कोई रोक नहीं सकता, कोई बच नहीं सकता! खेल शुरू हो गया है!'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें