फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: गांव वालों को वैक्सीन लगाने के लिए उबड़-खाबड रास्तों पर 10 किमी पैदल चले डीएम, देखें वीडियो

Mon, 21 Jun 2021 02:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा एएनआई, अलीपुरद्वार

सार

अलीपुरद्वार जिले के एक दूर दराज गांव में लोगों को कोविड टीका लगाने के लिए जिला अधिकारी और वैक्सीनेशन टीम को जंगलों, पहाड़ों और पथरीले रास्तों से होते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। इसके बाद गांव वालों का टीकाकरण हो सका।  इसका वीडियो सामने आने के बाद से लोग अलीपुरद्वार जिले के जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
विज्ञापन
सबसे आगे लाल—सफेद रंग की टीशर्ट पहले जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी धीमी पड़ने लगी है, लेकिन वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की आशंका को लेकर चेतावनी दी है। तीसरी लहर की चेतावनी के चलते राज्यों ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिए हैं। सरकार का पूरा ध्यान गांवों और दूर-दराज के इलाकों में लोगों को वैक्सीन लगाने पर है। इस बीच, पश्चिम बंगाल की अलीपुरद्वार से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाली खबर आई है।

विज्ञापन


अलीपुरद्वार जिले के एक दूर दराज गांव में लोगों को कोविड टीका लगाने के लिए जिला अधिकारी और वैक्सीनेशन टीम को जंगलों, पहाड़ों और पथरीले रास्तों से होते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। इसके बाद इसके बाद वे अदमा नाम के गांव में पहुंचे और 45 साल से ऊपर वाले लोगों का टीकाकरण किया। इसका वीडियो सामने आने के बाद से लोग अलीपुरद्वार जिले के जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
 
डीएम सुरेंद्र कुमार मीणा के साथ टीकाकरण के लिए गई टीम में करीब 10 लोग शामिल थे। इनमें एक सुरक्षाकर्मी और एक महिला स्टाफ भी शामिल था। इनके हाथ में वैक्सीन और बाकी सामान है। वीडियो में डीएम खुद हाथ में छड़ी लेकर पथरीला रास्ता पार करते नजर आए।
विज्ञापन


दूर दराज स्थित पहाड़ी गांव है अदमा 
अलीपुरद्वार के जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अदमा बहुत दूर स्थित एक पहाड़ी गांव है। मैं यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंचा ताकि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके और उन लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर न आना पड़े। टीकाकरण सेंटर गांव से काफी दूर हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद हमने ग्रामीण के बीच मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किए।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें