फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 की बरसी: वीके सिंह बोले- PoK के लिए नेहरू सरकार जिम्मेदार, माउंटबेटन को खुश करने के लिए कुछ नहीं किया

Fri, 25 Nov 2022 08:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने दावा किया, हम 1948 में पीओके को बचा सकते थे, लेकिन उस समय सरकार ने कहा अब बहुत हो गया, हमारा माउंटबेटन नाराज हो जाएगा। फिर सरकार रुक गई।
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने माउंटबेटेन को खुश रखने के लिए 1948 के युद्ध में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को सुरक्षित नहीं किया। सिंह 26/11 के मुंबई आतंकी हमले से संबंधित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ फोन नंबर पहले ही आईबी को दिए जा चुके थे। हमले पर भारत का जवाब बेहतर हो सकता था। पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि देश के रक्षा बलों में पीओके पर फिर दावा करने की क्षमता है और आदेश मिलते ही वे इस काम को अंजाम देंगे। 

सिंह ने दावा किया, "हम 1948 में पीओके को बचा सकते थे, लेकिन उस समय सरकार ने कहा अब बहुत हो गया, हमारा माउंटबेटन नाराज हो जाएगा। फिर सरकार रुक गई।" लॉर्ड माउंटबेटन तब स्वतंत्र भारत के गवर्नर जनरल थे। 
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह ने आगे कहा, अगर हमें आज मौका मिलता है, तो हमारी सेनाएं तैयार हैं। सैन्य दृष्टिकोण से इस पर चर्चा करने या इस पर जोर देने की कोई आवश्यकता नहीं है। मुझे लगता है, आप जो भी करना चाहते हैं, उसे अपने दिमाग में रखें। जब भी आपको आदेश मिले। इस पर चर्चा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।  

26 नवंबर 2008 में पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में हमला किया था। हमले की 14वीं बरसी पर पांचजन्य द्वारा '26/11 मुंबई संकल्प' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसे संबोधित करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि जब भारत ने पहले बातचीत की पहल की तो पाकिस्तान को लगा कि वह (भारत) आतंकवाद से डरा हुआ है। उन्होंने कहा, अब पाकिस्तान समझता है कि भारत आतंकवाद के डर के कारण नहीं बल्कि अपने नागरिकों की सुरक्षा के पक्ष में बातचीत को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें