फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: उत्तराखंड में सियासी संकट, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश

Fri, 02 Jul 2021 09:52 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। जानकारी के अनुसार, उन्होंंने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफे की पेशकश की है।
विज्ञापन
tirath singh rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। जानकारी के अनुसार, उन्होंंने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफे की पेशकश की है। बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। शपथ लेने के 115 दिन बाद दो जुलाई को उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की। जानकारी के अनुसार रावत आज रात को देहरादून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। वहीं, शनिवार को विधायक दल की बैठक होगी।

विज्ञापन


नड्डा को लिखे पत्र में यह बात कही
सूत्रों के अनुसार तीरथ सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिए अपने खत में कहा है कि वे जनप्रतिधि कानून की धारा 191 ए के तहत छह महीने की तय अवधि में चुनकर नहीं आ सकते हैं। तीरथ सिंह रावत ने कहा, 'मैं छह महीने के अंदर दोबारा नहीं चुना जा सकता। ये एक संवैधानिक बाध्यता है। इसलिए अब पार्टी के सामने मैं अब कोई संकट नहीं पैदा करना चाहता और मैं पद से इस्तीफे की पेशकश कर रहा हूं। आप मेरी जगह किसी नए नेता का चुनाव कर लें।' 

उत्तराखंड: सीएम बनने के बाद इन विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे तीरथ सिंह रावत, खूब हुई थी फजीहत
विज्ञापन


राज्यपाल से मांगा समय
मुख्यमंत्री रावत ने अपना इस्तीफा विधिवत राज्यपाल को सौंपने के लिए उत्तराखंड के राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। वक्त तय होते ही रावत गवर्नर हाउस पहुंचकर आधिकारिक तौर पर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

सतपाल महाराज समेत इन नामों की चर्चा
उत्तराखंड में नए सीएम के तौर पर सतपाल महाराज, रेखा खंडूरी, पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत शामिल हैं। चर्चा है कि सतपाल महाराज को दिल्ली बुलाया गया है। 
विज्ञापन


बता दें, सीएम रावत बीते तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। उन्होंने गत 24 घंटों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दो बार मुलाकात की थी। इसके बाद सरगर्मी तेज हो गई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उत्तराखंड को लेकर कोई बड़ा फैसला करने जा रही है। आखिरकार शाम होते-होते रावत के इस्तीफे की पेशकश की खबर आ गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें