फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में देश की 13.8 फीसदी हत्याएं, आर्थिक अपराध और साइबर क्राइम में भी सबसे ऊपर

Fri, 10 Jan 2020 11:02 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Police - फोटो : Twitter
विज्ञापन
देश में हुए लगभग सभी प्रमुख अपराधों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार देश की 13.8 फीसदी हत्याएं केवल यूपी में ही हुई हैं। इसकी बड़ी वजह ज्यादा आबादी भी कहा जा सकता है। लेकिन, अपहरण और महिलाओं के प्रति अपराध आबादी की अनुपात से ज्यादा हुए हैं। 
विज्ञापन


2018 में हत्या के 29017 मामले दर्ज हुए। 13.8 फीसदी मामले यूपी के थे। हालांकि 2016 और 2017 के मुकाबले इसमे गिरावट आई है। हत्याओं में दूसरे स्थान पर बिहार रहा है।
 
प्रदेश 2016  2017 2018 देश में प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 4889 4324 4018 13.80
बिहार 2518 2803 2934 10.1
महाराष्ट्र 2299 2103 2199 7.6
पश्चिम बंगाल 2044 2001 1933 6.7
मध्यप्रदेश 2004 1908 1879 6.5
देश में 30450 28653 29017 100
विज्ञापन


आर्थिक अपराध में भी यूपी नंबर एक
प्रदेश 2016 2017 2018 देश में प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 15765 20717 22822 14.6
राजस्थान 23589 21645 21309 13.6
महाराष्ट्र 13008 13941 14854 9.5
तेलंगाना 9286 10840 10390 6.6
पश्चिम बंगाल 9663 10052 9682 6.2
देश में 143524 148972 156268 100
विज्ञापन

साइबर क्राइम में भी यूपी सबसे ऊपर

2018 में साइबर अपराध में खूब तेजी दर्ज की गई। इस दौरान यूपी में साइबर अपराध के 6280 केस दर्ज किए गए। चौंकाने वाली बात है कि देश में इन अपराधों में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जबकि, यूपी में यह वृद्धि 26.34 प्रतिशत और कर्नाटक में 83.96 तथा असम में 89.49 प्रतिशत हुई।
 
राज्य 2016 2017 2018 देश में प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 2639 4971 6280 23.0
कर्नाटक 1101 3174 5839 21.4
महाराष्ट्र 2380 3604 3511 12.9
असम 696 1120 2022 7.4
तेलंगाना 593 1209 1205 4.4
देश में कुल 12317 21796 27248 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें