फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी का इस्तेमाल: शरद पवार बोले- इससे पहले कभी इतना उपयोग नहीं हुआ, विपक्ष पर दबाव डाला जा रहा

Sat, 04 Sep 2021 06:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में ईडी की कार्रवाई को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर दबाव डाला जा रहा है।
 
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व रक्षा मंत्री व एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पवार ने कहा कि ईडी का इस्तेमाल ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जैसा अब हो रहा है। इससे साफ है कि सरकार विपक्ष के नेताओं को इसके जरिए दबाव में ले रही है। 

विज्ञापन


पवार ने आगे कहा कि यह सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं हो रहा है, बल्कि मप्र, राजस्थान, पंजाब व दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी हो रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा द्वारा कोविड नियमों के उल्लंघन व उसे लेकर केस दर्ज किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों को महामारी पर काबू करने के लिए उपयुक्त कदम उठाने को कहा है। मुख्यमंत्री व राज्य सरकार यह काम कर रही है। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार कदम उठा रही है तो उसका सत्तारूढ़ पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को भी पालन करना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें