फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस रिटेल में अमेरिका की कंपनी सिल्वर लेक ने किया 7500 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 27 Sep 2020 03:09 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की रिटेल इकाई में अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म सिल्वर लेक ने 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इसके बदले अमेरिकी कंपनी ने रिलायंस को 7500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इससे पहले कंपनी ने नौ सितंबर को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में सिल्वर लेक द्वारा 7500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

विज्ञापन


मुकेश अंबानी की कंपनी में खरीदी 1.75 फीसदी हिस्सेदारी
रिलायंस ने शनिवार को बताया, आरआरवीएल को एसएलपी रेनबो होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (सिल्वर लेक) से 7500 करोड़ की राशि मिली है। शेयर आवंटन के बाद एसएलपी रेनबो होल्डिंग्स के पास 1.75 फीसदी की हिस्सेदारी हो गई है। इस सौदे में आरआरवीएल का मूल्यांकन 4.21 लाख करोड़ रुपये का किया गया। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी इकाई में सिल्वर लेक का इस साल में दूसरा निवेश है। इससे पहले सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफार्म में 1.35 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की थी। सिल्वर लेक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने वाली वैश्विक कंपनी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें