लीना खान के नाम पर अगर सीनेट की मुहर लग जाती है, तो उनके जिम्मे गोपनीयता, डेटा सुरक्षा और एंटीट्रस्ट जैसे बड़े काम होंगे। नए एफटीसी प्रमुख के रूप में लीना खान को ऐसे समय नामित किया गया है, जब नियामक और कानूनविद् बिग टेक की जांच कर रहे हैं।
कमेटी आज करेगी पूछताछ
हाउस एनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी बुधवार को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी से उनके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गलत जानकारी दिए जाने के बारे में पूछताछ करेगी।