फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कोलोराडो के सुपरमार्केट में फायरिंग, एक पुलिस अधिकारी समेत 10 की मौत

Wed, 24 Mar 2021 01:03 AM IST
Amit Mandal न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज एजेंसी, बोल्डर।

सार

  • कोलाराडो के बोल्डर शहर में एक सुपर मार्केट में हुई घटना, मरने वालों में एक पुलिसकर्मी शामिल।
  • पिछले हफ्ते अटलांटा में आठ एशियाई-मूल के लोगों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
shooting at a supermarket in Boulder, Colorado - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कोलोराडो राज्य में सोमवार को एक बंदूकधारी ने सुपर मार्केट में गोलियां चलाकर कर 10 लोगों को हत्या कर दी। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी शामिल है। हत्यारे को पकड़ लिया गया है। मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दी गई है। हत्याओं के पीछे हमलावर उद्देश्य अभी सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


21 साल के युवा ने बरसाईं गोलियां
कोलोराडो के सुपरमार्केट में गोलियां बरसाने वाले अपराधी की पहचान पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवा के रूप में की है। इसके अलावा पुलिस ने नौ मृतकों की भी पहचान कर ली है। मरने वालों में 20 से 65 वर्ष के उम्र तक के लोग शामिल हैं। 

एक हफ्ते पहले अटलांटा में भी इसी प्रकार की गोलीबारी में आठ एशियाई मूल के अमेरिकियों की हत्या कर दी गई थी। ताजा घटना बोल्डर स्थित किंग सुपर्स-स्टोर में हुई। यह जगह राज्य के प्रमुख शहर डेनवर से 40 किलोमीटर दूर है, प्रख्यात कोलोराडो विश्वविद्यालय भी यहीं पर है। डिस्ट्रिक्ट एटर्नी माइक डॉहर्टी ने बताया कि क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियां जांच व राहत में लगाई गई हैं।
विज्ञापन


घटना के समय भारी संख्या में पुलिस, हेलिकॉप्टर और गाडियां स्टोर पर जमा हो गए। प्रशासन ने लाउड स्पीकर पर घोषणा कर हमलावर को धमकाया कि स्टोर को पुलिस ने घेर रखा है, वह समर्पण कर दे। पुलिस प्रमख मैरिस हेराल्ड के अनुसार हमलावर को पकड़ा गया है, वह घायल है और इलाज दिया जा रहा है। वे मृतकों की संख्या बताते हुए रो पड़े। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस अधिकारी एक अधनंगे व्यक्ति को हथकड़ियां लगाए बाहर ले जाते नजर आए, उसके पांव से खून बह रहा था, हालांकि पुलिस ने इसी व्यक्ति के हमलावर होने की पुष्टि नहीं की है।


हमलावर से भिड़ गए थे मृतकों में शामिल पुलिस अधिकारी एरिक
मृतकों में शामिल एरिक टैली की पहचान बोल्डर शहर के पुलिस अधिकारी के तौर पर हुई है। एरिक 2010 में पुलिस सेवा में आए थे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले उन्हाेंने ही बहादुरी से हमलावर को रोकने का प्रयास किया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान हमलावर ने उनकी हत्या कर दी।

बाइडन को किया सूचित
व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को घटना की सूचना दी गई है। कोलोराडो गवर्नर जेरेड पोलिस ने मृतकों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि यह दुख का समय है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मौत का नजारा, गोलियां चलती रहीं, गिरती गई लाशें

प्रत्यक्षदर्शी डीन शिलर ने बताया कि जैसे ही वे सुपरमार्केट से बाहर निकले गोलियां चलने की आवाज आई। उन्हें तीन लोग मुंह के बल गिरे नजर आए। दो लोग पार्किंग स्थल और एक मुख्यद्वार के पास गिर चुका था। कुछ लोगों ने यूट्यूब पर घटना के वीडियो पोस्ट किए, जिनमें लोग स्टोर व आसपास जमीन पर गिरे नजर आ रहे हैं। गोलियों की आवाज भी आ रही है। अनुमान है कि हमलावर इन लोगों की हत्या कर चुका था।

लगा मैं मरने वाला हूं, माता-पिता को याद करने लगा
35 साल के एलेक्स एरेलानो स्टोर में दुकानदार हैं, उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज लगातार पास आती जा रही थी। उन्हें अपने माता-पिता ओर दोस्तों की याद आई। उनकी दुकान स्टोर के गेट पर है, इसलिए आशंका थी कि हमलावर वहीं से बाहर निकलेगा। उन्हें लगा कि वे भी मरने वाले हैं। खुशकिस्मती से वे पिछले के दरवाजे से बाहर निकलने में सफल रहे।

स्टोर के बाहर खड़ीं बोल्डर की रहने वाली 25 साल के मेरिडिथ जॉनसन ने कहा कि यह सब वे किसी सोशल मीडिया फीड में नहीं पढ़ रही हैं, सब कुछ उनके सामने हो रहा है। वे बेहद डरी हुई है। एक हफ्ते पहले अटलांटा, आज बोल्डर, अगले हफ्ते पता नहीं और कहां यह होगा। अमेरिका में यह रोजमर्रा की बात हो चुकी है।

एकाएक 15 से 20 गोलियां चलीं
हाल में विवाहित 21 साल के क्विंलिन और नेवन स्लोअन खरीदारी करने स्टोर आए थे। उन्हाेंने बताया कि पहली गोली चली तो लगा यह किसी के हाथ से कोई सामान नीचे गिरने की आवाज है। फिर अचानक लोग भागने लगे, दोनों पति-पत्नी भी दौड़े। अचानक तेजी से 15-20 गोलियां चलीं, दोनों घबराए हुए तेजी से स्टोर से बाहर निकल गए।

हमारी ओर दो गोलियां चलीं, लाश गिरती दिखी
सारा मूनशैडो अपने बेटे के साथ खरीदारी करने आई थीं, गोलियों से बचने के लिए वे नीचे लेट गए। लेकिन चौथी गोली चलने पर सारा ने अपने बेटे से कहा कि उन्हें भागना होगा। वे भागे, अचानक उनकी ओर हमलावर ने दो गोलियां चलाईं। बाहर निकलते हुए उन्हें व्यक्ति गिरकर मरता नजर आया। बाहर निकलने पर वे रो पड़े, उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वे बच गए हैं। सारा ने बताया कि उन्हें डेनवर असुरक्षित लगता था, इसलिए वे बोल्डर आ गए थे।

वीडियो बनाने लगी, पुलिस ने देखकर हाथ हिलाया
कोलाराडो विश्वविद्यालय की छात्रा जॉर्डन क्रम्बी ‘वॉर्निंग’ शब्द टैटू करवाने स्टोर आई थीं। गोलीबारी शुरू हुई तो वे एक दुकान में छिप गईं। कुछ देर बार शांति हुई तो वे इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो फीड बनाने लगीं। उन्हें देखकर एक पुलिस अधिकारी ने हाथ हिलाया। यह उनके वीडियो में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कोलोराडो में पहले भी हो चुकी है ऐसी कई घटनाएं

बोल्डर की यह घटना कोलोराडो की पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ समय में यहां लगातार ऐसे हत्याकांड हुए हैं। जानिए इनके बारे में: -
  • 20 अप्रैल 1999 : लिटिलटन के कोलंबाइन हाईस्कूल में दो विद्यार्थियाें ने गोलीबारी कर 12 विद्यार्थी मार दिए। बाद में खुद को भी गोली मार ली।
  • 20 जुलाई 2012 : औरोरा के सिनेमा हॉल में बैटमैन की फिल्म देखने आए लोगों की भीड़ पर एक आदमी ने गोलीबारी कर दी। 12 लोग मारे गए और 58 घायल हुए। हमलावर पार्किंग स्थल से गिरफ्तार हुआ।
  • 27 नवंबर 2015 : कोलाराडो स्प्रिंग्स में एक व्यक्ति ने एक क्लीनिक पर राइफल से गोलियां चला दो नागरिकों व एक पुलिसवाले की हत्या कर दी। गोलीबारी में नौ लोग घायल हुए। हमलावर ने पांच घंटे बाद समर्पण कर दिया। 
  • 31 दिसंबर 2017 : हाईलैंड्स रैंच में अशांति फैला रहे एक पुलिस अधिकारी को रोकते समय गोलीबारी हुई। हमलावर ने एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी, चार पुलिसकर्मियों व दो नागरिकों को घायल किया।
  • 7 मई 2019 : दो विद्यार्थियों ने डेनवर के बाहरी हिस्से लिटिलटन के एक स्कूल में दो जगह विद्यार्थियों पर हमले किए। एक विद्यार्थी ने उन्हें रोका, जिसकी हत्या इन दोनों ने कर दी। आठ अन्य घायल हुए। दोनों हमलावर पकड़ लिए गए।

जज ने इसी महीने खत्म किया था असॉल्ट हथियार से प्रतिबंध
सेमी-ऑटोमेटिक राइफल, पिस्टल, शॉटगन और रिवॉल्विंग सिलिंडर से चलने वाली सभी बंदूकों को अमेरिका में असॉल्ट राइफल की श्रेणी में रखा जाता है। इनमें खाली मैग्जीन अलग करके नई मैग्जीन लगाई जाती है, जिससे एकसाथ भारी मात्रा में गोलीबारी हो सकती है। इसी वजह से इन्हें बेहद खतरनाक मानते हुए रोक लगाने की मांग उठती रही है। 2018 में फ्लोरिडा के एक स्कूल में गोलीबारी के बाद कोलोराडो के बोल्डर शहर में इन्हें प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन इसी महीने यहां की जिला अदालत के जज एंड्रू हार्टमैन ने प्रतिबंध को रद्द कर दिया। जज का कहना था कि इस बारे में नियम बनाने का अधिकार शहर को नहीं, यह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें