फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US: 'भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध', CII के कार्यक्रम में बोले अमेरिकी महावाणिज्य दूत

Fri, 15 Mar 2024 11:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अमेरिका के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी ने कहा कि जब भारत 'विकसित भारत' बनने पर विचार कर रहा है और एक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करने का लक्ष्य रखता है, तो अमेरिका उसमें भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
अमेरिका के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी (फाइल फोटो) - फोटो : X/@souindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में अमेरिका के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित लक्ष्य 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल करने के भारत के प्रयास में एक भागीदार के रूप में काम करेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए महावाणिज्य दूत ने पिछले साल पीएम मोदी द्वारा घोषित प्रस्तावित 'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे' का समर्थन किया। 
विज्ञापन


'विकसित भारत' के संकल्प में करेंगे हम मदद-माइक हैंकी
अमेरिका के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी ने कहा कि जब भारत 'विकसित भारत' बनने पर विचार कर रहा है और एक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करने का लक्ष्य रखता है, तो अमेरिका उसमें भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत व्यापार, प्रौद्योगिकी और उन्नत समाधानों के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपके भागीदार होंगे और हम आपकी सफलता की आशा करते हैं।

'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा का हम करते हैं समर्थन'
कार्यक्रम में अमेरिका के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी  ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा, पिछले साल जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी द्वारा घोषित एक पहल, भारत को मध्य पूर्व के माध्यम से यूरोप से जोड़ेगी, उन देशों को जोड़ेगी जो साझा मूल्य और आर्थिक क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसका समर्थन करता है। हम यहां गुजरात में साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि हम इसे कैसे विकसित कर सकते हैं।
विज्ञापन


भारत-अमेरिका का लक्ष्य दुनिया में शांति स्थापित करना- हैंकी
उन्होंने कहा कि अमेरिका रक्षा क्षेत्र में भी भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है और यह रिश्ता दुनिया में शांति बनाए रखने पर आधारित है। हैंकी ने कहा कि अमेरिका और भारत एक ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं, जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। सबसे उन्नत जेट इंजनों में से एक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से भारत में लड़ाकू विमानों के लिए बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें