कार्यकाल के पहले दो सालों के विदेश यात्राओं की तुलना
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। लिहाजा अमेरिका और उसके सहयोगी देश हर मोर्चो पर इस्लामिक स्टेट को आक्रामक रूप से निशाना बनाना जारी रखेंगे।
पेंटागन में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बाद ओबामा ने कहा, ‘जैसा कि हमने देखा है कि अकेला आतंकी या आतंकियों के छोटे समूहों का पता लगाना और उन्हें रोकना अब भी काफी मुश्किल है, जो निर्दोष लोगों को मारने और खुद की जान लेने को आमादा हैं और यही कारण है, जिस पर हमने बृहस्पतिवार को चर्चा की है कि इस अभियान में हम हर मोर्चों पर आईएसआईएल (आईएसआईएस) पर आक्रामकता से कार्रवाई करने जा रहे हैं।’
उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके गठबंधन के सहयोगी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अपनी लड़ाई सख्ती से तेज करने जा रहे हैं। लेकिन इस समूह में अभी भी हमलों का निर्देश करने की और उन्हें प्रेरित करने की क्षमता बची हुई है।
सच्चाई यह है कि सीरिया और इराक में आईएसआईएल के कमजोर पड़ने के कारण उसने अपनी चालें बदल दी हैं। वह हाईप्रोफाइल हमलों पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।
इनमें अमेरिका पर किए जाने वाले हमले भी शामिल हैं। हम आईएसआईएल के वरिष्ठ आकाओं और कमांडरों को खत्म कर रहे हैं।