फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बाल छोटे कटने से नाराज लड़के ने इमारत से कूदकर कर ली खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

Fri, 07 Apr 2023 05:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे उसने 16वीं मंजिल के अपने फ्लैट के बाथरूम की खिड़की से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ठाणे के भायंदर इलाके में एक 13 वर्षीय बच्चे ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी कि उसके भाई ने उसके बाल छोटे करा दिए थे, इसके बाद वह काफी नाराज हो गया और गुस्सा हो गया था और ऊंची इमारत से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया यह घटना मंगलवार देर रात हुई।

विज्ञापन


उसके परिवार के अनुसार, मृतक कक्षा 8 में पढ़ता था। उसका भाई उसे बाल कटवाने के लिए ले गया और उसके बाल छोटे कर दिए गए। लड़का तभी से परेशान था। अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे उसने 16वीं मंजिल के अपने फ्लैट के बाथरूम की खिड़की से छलांग लगा दी। नवघर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार
वहीं, ठाणे में ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। कल्याण रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश ढागे के मुताबिक, पीड़िता पुणे से मुंबई जा रही सिंघाड एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। उसी समय बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले 29 वर्षीय आरोपी (शिक्षक) ने पीड़िता से छेड़छाड़ की और उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के शोर मचाने के बाद सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें