फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: 89 और युवा बने प्रशासनिक अधिकारी, 2022 की आरक्षित सूची में थे शामिल

Thu, 02 Nov 2023 08:08 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयोग ने अब इन उम्मीदवारों को उन्हें प्राप्त अंकों के आधार पर अलग-अलग सेवाओं में भेजने की सिफारिश की है। आयोग के मुताबिक इनमें 65 सामान्य श्रेणी, 7 आर्थिक रूप से पिछड़ों, 15 पिछड़ों, एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोग सेवा आयोग ने 89 और उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश विभिन्न नागरिक सेवाओं में नियुक्ति के लिए की है। इस वर्ष मई में आयोग ने 2022 की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे, जिसमें 933 उम्मीदवारों को आईएएस, आईपीएस समेत अन्य भारतीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए चुना था। ये 89 उम्मीदवार कम अंक के कारण आरक्षित सूची में रखे गए थे।

विज्ञापन

आयोग ने अब इन उम्मीदवारों को उन्हें प्राप्त अंकों के आधार पर अलग-अलग सेवाओं में भेजने की सिफारिश की है। आयोग के मुताबिक इनमें 65 सामान्य श्रेणी, 7 आर्थिक रूप से पिछड़ों, 15 पिछड़ों, एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार हैं।

इन उम्मीदवारों को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से नियुक्ति की सूचना दी जाएगी। मुख्य परीक्षा का परिणाम 23 मई 2023 को जारी हुआ था। परीक्षा में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की मांग के अनुसार कुल 1,022 पदों पर चयन होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें