विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 20 अक्तूबर के बाद से तारीख बढ़ाई जाने का छात्र इंतजार कर रहे थे। अब चार दिनों के भीतर स्नातक और परास्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर तथा स्नातक के दूसरे और तीसरे साल में प्रवेश लेने वाले छात्रों के दाखिले की तारीख बढ़ा दी गई है। मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने अब नई तारीख 22 नवंबर से 25 दिसंबर तक कर दी है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जो छात्र अभी तक इसमें दाखिला नहीं ले सके हैं वह 25 नवंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 20 अक्तूबर के बाद से तारीख बढ़ाई जाने का छात्र इंतजार कर रहे थे। अब चार दिनों के भीतर स्नातक और परास्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर जय प्रकाश यादव ने बताया कि 25 के बाद प्रवेश की तारीख बढ़ाना संभव नहीं होगा। उन्होंने सभी क्षेत्रीय केंद्र समन्वयकों, अध्ययन केंद्र समन्वयकों एवं प्रदेशभर के अध्ययन केन्द्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों से अपील की है कि जिन शिक्षार्थियों ने अभी तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं लिया है वह इन चार दिनों में अपना प्रवेश ले सकते हैं। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि छात्रों की मांग पर विचार करते हुए उच्च स्तरीय समिति ने यह फैसला लिया है।