फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidhansabha Chunav 2022: 10 तस्वीरों में देखिए यूपी और पंजाब का चुनाव, दिग्गज नेताओं ने कैसे डाला वोट?

Sun, 20 Feb 2022 03:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पंजाब के सभी सीटों पर वहीं, उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोनों राज्यों में कुल 1931 प्रत्याशियों के भाग्य का 5.16 करोड़ मतदाता करेंगे। 
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज उत्तर प्रदेश और पंजाब की लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है। दोनों राज्यों में चुनाव चल रहे हैं। दोपहर एक बजे तक यूपी में 35.88% और पंजाब में 34.10% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। उत्तर प्रदेश के एटा में 42.24%, ललितपुर में 42.12% और मैनपुरी में 41.14% वोटिंग हुई है। ये तीनों जिले मतदान के मामले में अभी आगे चल रहे हैं। वहीं, पंजाब के फाजिल्का में सबसे ज्यादा 40.59% लोगों ने वोट किया है। मतदान का ये सिलसिला शाम छह बजे तक जारी रहेगा। आगे तस्वीरों में देखिए यूपी और पंजाब के दिग्गजों ने कहां और कैसे डाला वोट? 
विज्ञापन




 
Trending Videos

सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डालने के लिए इटावा के सैफई मतदान केंद्र पहुंचे। बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव भी साथ में थे। 
 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हील चेयर पर मतदान करने के लिए सैफई स्थित मतदान केंद्र पहुंचे।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने खरड़ में मतदान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उरई में परिवार के साथ वोट डाला।

नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू  ने अपनी पत्नी के साथ अमृतसर में मतदान किया।

पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने एकसाथ वोट डाला।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनका परिवार। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। 

शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाज पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में वोट डाला। 
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने भी परिवार के साथ कानपुर में मतदान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें