फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: CM योगी और शाह ने तय किए मंत्रियों के विभाग, आज बंटेगा महकमा

Wed, 22 Mar 2017 11:11 AM IST
amamrujala.com-Written By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
yogi amit - फोटो : pti
विज्ञापन
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी आज अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। मंगलवार को पूरे दिन दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से माथापच्ची करने के बाद देर रात जोगी लखनऊ के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने कल दो बार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। पहले दोपहर पौने तीन बजे योगी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पास पहुंचे और करीब घंटों मंत्रियों के विभागों पर दोनों नेताओं के बीच मंथन चला। इसके बाद जोगी संसद चले गए।
विज्ञापन


शाम 5.30 बजे लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के बाद जोगी को सीधे एयरपोर्ट जाना था लेकिन एक बार फिर उन्होंने अमित शाह से मुलाकात करने पहुंच गए। दरअसल शाह से मुलाकात के बाद शीर्ष नेताओं से मिलने का मिशन पूरा कर योगी उड़ान भरने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने ही वाले थे कि उन्हें दोबारा से शाह का बुलावा आया। हवाई अड्डे से वापस लौट योगी सीधे शाह के निवास पहुंचे।

करीब 45 मिनट तक शाह से चर्चा के बाद योगी सीधे हवाई अड्डे जाने के बजाय दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचे। इतने में रात के करीब 9 बज चुके थे। दोबारा से उनके कार्यक्रम को विस्तार दिया गया। पहले उनके उड़ान भरने का समय सांय करीब साढे़ पांच था। लेकिन संसद में संबोधन की वजह से उनके कार्यक्रम को सांय 7 बजे का किया गया। मगर सूत्र बताते हैं कि साढे़ 9 बजे तक भी योगी दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही थे।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि शाह और जोगी की घंटों मंथन के बाद मंत्रियों के विभागों के नाम तय कर लिए गए हैं। आज लखनऊ में सीएम आदित्यनाथ जोगी इसका एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें