फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 40% महिलाओं को टिकट का वादा हर सूची में कर रही पूरा, टिकट मिलने के बाद भी पार्टी छोड़ रहे नेता

Wed, 26 Jan 2022 11:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने अब तक 255 उम्मीदवारों का एलान किया है। इनमें 47 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। 125 उम्मीदारों की पहली सूची में 20 मुस्लिम समुदाय के लोगों को स्थान मिला था।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। 89 उम्मीदवारों की इस सूची में 37 महिलाओं को टिकट मिला है। इससे पहले पहली सूची में 125 और दूसरी सूची में 41 उम्मीदवारों का एलान किया था। अब तक घोषित 255 उम्मीदवारों में 103 महिला प्रत्याशी हैं। दो महिलाओं समेत तीनों सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। इनमें से दो पार्टी छोड़ चुके हैं। इस तरह अब तक पार्टी कुल 252 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है, जिनमें 101 महिलाएं हैं। 

विज्ञापन


40 फीसदी महिलाओं को टिकट का वादा हर लिस्ट में कर रहे पूरा
प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों के टिकट बंटवारे से पहले ही प्रदेश में 40% महिला उम्मीदवार उतराने का एलान किया था। अब तक आई उम्मीदवारों की तीनों सूची में इसका ख्याल रखा गया है। प्रियंका ने जब पहली सूची जारी की तो उसमें 50 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया। 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी 16 महिलाओं को टिकट मिला था। आज आई तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों में 41% यानी 37 महिलाएं हैं।

अब तक  उतारे 47 मुस्लिम उम्मीदवार
कांग्रेस ने अब तक 255 उम्मीदवारों का एलान किया है। इनमें 47 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। 125 उम्मीदारों की पहली सूची में 20 मुस्लिम समुदाय के लोगों को स्थान मिला था। 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नौ मुस्लिम समुदाय के लोगों को जगह मिली थी। आज की सूची में 18 मुस्लिमों को टिकट मिला है। यानी, पार्टी ने अब तक  18% टिकट मुस्लिमों को दिया है।
विज्ञापन


बरेली कैंट और स्वार के उम्मीदवारों के पार्टी छोड़ने के बाद बदला उम्मीदवार
कांग्रेस की पहली सूची में बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन को उम्मीदवार घोषित किया था। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सुप्रिया ऐरन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। इसके बाद सपा ने उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बना दिया। सुप्रिया के सपा में जाने के बाद कांग्रेस ने यहां से मोहम्मद इस्लाम अंसारी उर्फ बब्बू को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह स्वार सीट से उम्मीदवार हैदरअली खान उर्फ हमजा के अपना दल में जाने के बाद यहां से राम रक्षपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

अब तक चार उम्मीदवार छोड़ चुके हैं कांग्रेस, एक वापस भी लौटे
उम्मीदवारी घोषित होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं को पार्टी छोड़ना जारी है। इससे उम्मीदवार चयन में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। अब तक चार उम्मीदवार पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें से एक तो पार्टी छोड़ने के छह दिन बाद वापस भी आ गए और कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भी खरीद लिया है।

दरअसल, पार्टी ने रामपुर की चमरौआ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक युसूफ अली को उम्मीदवार बनाया। उम्मीदवारी मिलने के बाद युसूफ अली सपा में शामिल हो गए। सपा से टिकट नहीं मिलने पर छह दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली। अब खुद को कांग्रेस का सिपाही बता रहे हैं। वहीं, मंगलवार को आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद पडरौना से कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

इसी तरह रामपुर जिले की ही स्वार सीट से कांग्रेस ने हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को उम्मीदवार बनाया। टिकट मिलने के बाद हमजा अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल में शामिल हो गए। हमजा यहां से भाजपा-अपना दल गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर सपा ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को टिकट दिया है। बरेली कैंट की सुप्रिया ऐरन अब सपा की उम्मीदवार हैं।

सहारनपुर में बदला गया उम्मीदवार
सहारनपुर में कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल दिया है। अब यहां से संदीप राणा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले सहारनपुर से कांग्रेस ने पहली सूची में आशा कार्यकर्ता पूरन पांडेय को टिकट दिया था।  पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए बड़ा आंदोलन किया था। 2017 में सहारनपुर सीट से कांग्रेस के मसूद अख्तर जीते थे। अख्तर के पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी को यहां नए चेहरे की तलाश थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें