फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग : निर्वाचन आयुक्त पूर्व आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय ने पदभार संभाला

Wed, 09 Jun 2021 04:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद से निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस अनूप चंद्र पांडेय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी काडर के आईएएस अफसर (सेवानिवृत) अनूप चंद्र पांडेय ने नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के बाद बुधवार को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन कार्यालय में पदभार संभाल लिया। बता दें कि अनूप चंद्र 1984 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं, साथ ही उन्हें 37 साल की भारतीय प्रशासनिक सेवा का अनुभव है।
विज्ञापन

 


कानून मंत्रालय ने दी थी नियुक्ति की जानकारी
बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को मंगलवार को ही निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने बताया था कि राष्ट्रपति ने 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पांडेय को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद से निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था। सुशील चंद्रा सीईसी हैं, जबकि राजीव कुमार अन्य निर्वाचन आयुक्त हैं।

विज्ञापन



 

साल 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बनने वाले अनूप चंद्र 2019 अगस्त महीने तक पद पर रहे थे। वहीं इन दिनों एनजीटी में यूपीनिगरानी समिति के मौजूदा सदस्य हैं। बता दें कि इससे पहले अनूप उत्तर प्रदेश सरकार में कई बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

अनूप चंद्र पांडेय 37 साल तक उत्तर प्रदेश में अलग-अलग पदों पर रहे हैं। साल 2019, 29 अगस्त को वो यूपी के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए थे। वहीं, अनूप पांडे कई मंडलों के कमिश्नर रह चुके हैं तो वहीं कई जिलों के डीएम भी रहे हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें