UP Board 10th 12th Results 2019: माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम शनिवार दोपहर को घोषित कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल में 80.07 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 70.06 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंसी और इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है। यहां पढ़ें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं परीक्षा में गौतम रघुवंशी ने 97.17 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो हमारी वेबसाइट result.amarujala.com पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी 27 अप्रैल, 2019 को 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12वीं में तनु तोमर ने 97.80 फीसदी अंक प्राप्त कर सफलता को अपने नाम किया है। विस्तार से जानें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 27 अप्रैल 2019 यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। मोबाइल पर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली तनु से अमर उजाला ने उनकी इस कामयाबी पर उनके अनुभव जानें और सफलता के राज जाने
यूपी बोर्ड 2019 इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान पाने वाली दीक्षा अग्रहरी 'अमर उजाला' से खास बातचीत में बताया कि वो भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं। विस्तार से पढ़ें
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बाराबंकी के शिवम ने 97 फीसदी अंक लाकर प्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त की। वहीं, बाराबंकी की ही तनुजा विश्वकर्मा ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन कर दिया। विस्तार से पढ़ें