फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNSC: आतंकवाद रोधी समिति की बैठक भारत में, आतंकवाद व उभरती प्रौद्योगिकियों समेत इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Wed, 26 Oct 2022 06:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के सचिव संजय वर्मा ने कहा, यूएनएससी की आंतक रोधी समिति की बैठक 28 और 29 तारीख को मुंबई और दिल्ली में होगी। बैठक 'आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई और उभरती हुई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से मुकाबला' विषय पर होगी।
विज्ञापन
Ruchira Kamboj, Ambassador of India to UN - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत 28 और 29 अक्तूबर को मुंबई और नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति (सीटीसी) की विशेष बैठक की मेजबानी करेगा। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो दशकों में सदस्य देशों ने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने में ठोस प्रगति की है। फिर भी, आतंकी खतरा बना हुआ है। यह हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद भी विकसित हुआ है।  

विज्ञापन


कंबोज ने कहा, आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरों में एक बना हुआ है। टेक्नोलॉजी के प्रसार और डिजिटलीकरण में तेजी से वृद्धि के साथ ही आतंकी उद्दश्यों के लिए इसका इस्तेमाल बढ़ गया है। यह चिंता का विषय बन गया है। 

28-29 अक्तूबर को मुंबई-दिल्ली में समिति की बैठक
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आंतक रोधी समिति की बैठक 28 और 29 तारीख को मुंबई और दिल्ली में होगी। बैठक 'आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई और उभरती हुई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से मुकाबला' विषय पर होगी। बैठक की शुरूआत में आंतक के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 
विज्ञापन


2008 में भारत की पहचान पर हुआ हमला : सचिव, विदेश मंत्रालय
वर्मा ने कहा, मुंबई में आतंकवाद रोधी समिति की इस अभूतपूर्व बैठक का बड़ा उद्देश्य बाकि दुनिया को ये संदेश देना है कि 2008 में वित्तीय और वाणिज्यिक क्षेत्र (मुंबई) में जो हुआ वह भारत की पहचान पर हमला था। 

विदेश मंत्रालय के सचिव ने आगे कहा, भारत का एक शहर जो हाल के वर्षों में आर्थिक विकास के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। चैंबर ऑफ टैक्स कंसल्टेंट्स (सीटीआई) ने भी मुंबई में विचार-विमर्श शुरू करने पर सहमति व्यक्ति की है, जो कि अपने आप में एक संदेश है। 

गणमान्य व्यक्तियों के साथ ब्रिटेन के विदेश मंत्री भी पहुंचेंगे भारत
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भारत में आयोजित संयुक्त राष्ट्र की आतंक रोधी समिति की बैठक में सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ ही ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लीवरली भी भाग लेंगे। 
 
वर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, गणमान्य व्यक्तियों के साथ ब्रिटेन के विदेश मंत्री क्लीवरली भी शामिल होंगे। इसके साथ ही वह पहले ब्रिटिश नेता होंगे जो ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का आधिकारिक दौरा करेंगे। 

वैश्विक मुद्दों का समाधान ढूंढने के लिए हम भारत के आभारी : डेविड शारिया
संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद रोधी समिति के कार्यकारी निदेशालय के शाखा प्रमुख डेविड शारिया ने एक इंटरव्यू में भारत की अध्यक्षता की सराहना की और कहा कि हम आतंकवाद की चुनौती पर ध्यान केंद्रित करने, वैश्विक मुद्दों से निपटने और उनके समाधान ढूंढने  के लिए हम भारत के आभारी हैं। 

इस आयोजन में भारत को लेकर एक खूबसूरत बात मुझे यह लगती है कि यह आतंकवाद हमलों को झेलकर बाहर आया और उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए मार्ग प्रशस्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें