राज्य में कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है, हालांकि रात्रि कर्फ्यू अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि राज्य में कोरोना वायरस अब नियंत्रण में है और प्रदेश के 35 जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या घटकर एक हजार से कम आ गई है।
राजस्थान
राजस्थान में भी कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट दे दी गई है। राज्य में सोमवार से धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करने को अनुमति मिल गई है। वहीं एक जुलाई से शादी समारोह वाले स्थान खोले जा सकेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालय शाम सात बजे तक खुल जाएंगे।
असम
असम सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोरोना के दैनिक नए मामलों के तहत जिलों को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें हाई पॉजिटिविटी दर वाले, कम पॉजिटिविटी दर वाले और सुधार वाले जिलों को शामिल किया गया है। हाई पॉजिटिव रेट वाले जिलों में कर्फ्यू 24 घंटे जारी रहेगा, कम पॉजिटिव दर वाले जिलों में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा और जहां कोरोना के मामले बेहद कम हैं, वहां कर्फ्यू शाम पांच बजे सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
राज्य में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट को देखते हुए लॉकडाउन की पाबंदियों को हल्का किया गया है। शर्तों के साथ राज्य सरकार ने शादी समारोह की अनुमति दी। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल और होटल में लोगों की संख्या 40 तक ही सीमित कर दिया है।
तमिलनाडु
तमिलनाडु में कोरोना के मामलों को देखते हुए पांच जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। राज्य सरकार ने थोड़ी राहत के साथ चार जिलों, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और तिरुवल्लुवर में निजी कंपनियों को 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दे दी है। हालांकि मॉल्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।