फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर में अनूठी 'रिंग सेरेमनी': दो महिला डॉक्टर बनेंगी हमसफर, गोवा में रचाएंगी विवाह

Wed, 05 Jan 2022 10:21 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नागपुर

सार

Two Women Doctors Ring Ceremony : जल्द विवाह करने जा रहीं दोनों महिला चिकित्सकों में से एक डॉ. परोमिता मुखर्जी ने कहा कि हम इस रिलेशनशिप को 'जीवन भर का वादा' कह सकते हैं। हम गोवा में शादी करने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
नागपुर की डॉक्टर परोमिता मुखर्जी और सुरभि मित्रा रचाएंगी विवाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर से दो महिला डॉक्टरों की अनूठी रिंग सेरेमनी की खबर आई है। दोनों डॉक्टरों ने एक दंपती के तौर पर हमसफर बनने का फैसला किया है। दोनों का विवाह गोवा में होगा। 

विज्ञापन


देश में समलैंगिक विवाह के पहले भी कुछ मामले सामने आ चुके हैं। यह ताजा मामला है। समलैंगिक विवाह रचाने जा रहीं महिला चिकित्सक हैं- परोमिता मुखर्जी और सुरभि मित्रा। जल्द विवाह करने जा रहीं दोनों महिला चिकित्सकों में से एक डॉ. परोमिता मुखर्जी ने कहा कि हम इस रिलेशनशिप को 'जीवन भर का वादा' कह सकते हैं। हम गोवा में शादी करने की योजना बना रहे हैं। 

मां को बताया तो हैरान रह गईं
परोमिता ने बताया, मेरे पिता को 2013 से मेरे सेक्स को लेकर विचारों के बारे में पता था। हाल ही में मैंने जब अपनी मां को यह बताया तो वह हैरान रह गईं, लेकिन बाद में वह राजी हो गईं, क्योंकि वह मुझे खुश देखना चाहती हैं। 
विज्ञापन


सुरभि मित्रा बोलीं- मेरे परिवार में कोई विरोध नहीं
सुरभि मित्रा ने कहा, 'मेरे परिवार में सेक्स को लेकर विचारों या समलैंगिक रिश्तों को लेकर कभी कोई विरोध नहीं रहा। असल में मैंने जब मेरे माता पिता को बताया कि वे खुश हुए। मैं एक मनोचिकित्सक हूं और मेरे ऐसे रिश्ते को लेकर कई लोग सवाल उठाते हैं। वे सवाल इसलिए उठाते हैं, क्योंकि वे अपने रुख के बारे में कोई राय नहीं जता पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें