चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बधाई देने और चीन की तारीफ करने पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। विजयन पर सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि सीपीएम के लिए भारत से ज्यादा अधिक प्रिय चीन है। इसके पहले भी कम्युनिस्ट नेताओं का बयान आ चुका है। वह कहते हैं कि भारत चीन को घेरने की कोशिश कर रहा है। केरल के मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें (पिनाराई विजयन) चीन को शुभकामना देने की बजाय भारत के लोगों के बारे में अधिक चिंतित करनी चाहिए।
विज्ञापन
केरल के सीएम ने की थी चीन की तारीफ
पिछले दिनों चीन में शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनाए गए। इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उन्हें ट्विट करके बधाई दी थी। पिनाराई ने लिखा, 'चीनी जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रिवोल्यूशनरी बधाई। यह वाकई प्रशंसनीय है कि चीन वैश्विक राजनीति में एक प्रमुख आवाज के रूप में उभरा है। चीन को और अधिक समृद्धि पाने के निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'