फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: '...असंतोष पैदा होगा', मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार के फैसले से सहमत नहीं केंद्रीय मंत्री

Mon, 29 Jan 2024 10:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि वह राज्य सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं है। इससे राज्य में असंतोष पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दों पर प्रेस कॉन्फेरेंस करेंगे।
विज्ञापन
नारायण राणे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र सरकार के फैसले से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सहमत नहीं है। उन्होंने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से अशांति फैल जाएगी। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले सभी लाभ मराठों को आरक्षण मिलने तक देने का फैसला किया है। राज्य सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर नारायण राणे ने आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा, 'राज्य सरकार के इस फैसले से मैं सहमत नहीं हूं। इससे राज्य में असंतोष पैदा हो जाएगा।' उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि मराठा समुदाय के सभी रक्त संबंधी, उचित रिकॉर्ड के साथ कृषक कुनबी के सदस्य थे। इससे उन्ह ओबीसी का लाभ मिल सकता है। मराठा आरक्षण के लिए कार्यकर्ता मनोज जरांगे लंबे समय से ही प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार की तरफ से मसौदा अधिसूचना जारी करने के बाद उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म किया। 
विज्ञापन


जरांगे ने तब तक आंदोलन जारी रखने की कसम खाई है, जब तक अधिसूचना के अनुसार मराठा समुदाय को सभी लाभ नहीं मिल जाता। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार ने उन्हें मसौदा दिखाया है। अंतिम अधिसूचना अभी तक जारी नहीं है। जरांगे ने आगे कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक समुदाय के एक व्यक्ति को अधिसूचना के तहत लाभ नहीं मिल जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें