केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए हैं। रविशंकर साइनस के इलाज के लिए एम्स पहुंचे हैं। एम्स प्रशासन के मुताबिक उन्हें पल्मोनरी चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया। चेस्ट में शिकायत के बाद रविशंकर प्रसाद को वहां ले जाना पड़ा। एक अधिकारी ने कहा, 'फिलहाल वह कुछ समय तक चिकित्सा निगरानी में रहेंगे।'
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद का जन्म बिहार के पटना में 30 अगस्त 1954 में हुआ था। उन्होंने 1970 के दशक में इंदिरा गांधी की सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शनों का आयोजन कर छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन आरंभ किया। आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में उन्होंने बिहार में छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया और जेल भी गए।