फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशान किशन करेंगे बोर्ड अध्यक्ष का नेतृत्व, दिल्ली के हिम्मत और नवदीप सैनी भी शामिल 

Mon, 14 Jan 2019 10:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन

विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन बोर्ड अध्यक्ष एकादश का मेहमान इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भारत का दो वार्म अप क्रिकेट मैचों में नेतृत्व करेंगे। दिल्ली के मध्यक्रम के आक्रामक यंग बल्लेबाज हिम्मत सिंह और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष ये दोनों वार्म अप वन डे मैच क्रमश: 18 और 20 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेलेगी।यह घोषणा अखिल भारतीय सीनियर क्रिकेट चयन समिति ने सोमवार को की। रणजी ट्रॉफी क्वॉर्टर फाइनल में खेलने वाले खिलाडिय़ों के नामों पर इन दोनों वार्म अप मैचों के लिए विचार नहीं किया गया। 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश इस प्रकार है: इशान किशन (विकेटकीपर-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, दीपक हुड्डा, रजत पाटीदार, रिकी भुई, हिम्मत सिंह, मयंक मारकांडे, जयंत यादव, पप्पू रॉय, पंकज जायसवाल, तुषार देशपांडे, नवदीप सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें