फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी घटिया भाषा का इस्तेमाल गलत', केंद्रीय मंत्री ने खरगे पर बोला तीखा हमला

Sat, 06 Apr 2024 09:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रह्लाद जोशी ने उल्टा सवाल दागते हुए पूछा कि जब 1962 में चीन ने भारत के 34000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था, तब की सरकार क्या कर रही थी?
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : twitter.com/JoshiPralhad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री प्रद जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तीखी आलोचना की है। प्रह्लाद जोशी ने खरगे पर पीएम मोदी के खिलाफ घटिया भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। दरअसल मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में एक रैली के दौरान चीन के भारतीय सीमा में घुसने का दावा करते हुए पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


खरगे का बयान निंदनीय
खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 'वह (पीएम मोदी) देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं और यह बात खरगे को समझनी चाहिए कि वह उनके खिलाफ किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह एक कथित सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। उनके द्वारा ऐसी घटिया भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।'

मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा के दौरान कहा था कि जब चीन भारतीय सीमा में घुस रहा था, तब क्या प्रधानमंत्री क्या कर रहे थे। इस दौरान खरगे ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। खरगे के चीन को लेकर दिए बयान पर प्रह्लाद जोशी ने उल्टा सवाल दागते हुए पूछा कि जब 1962 में चीन ने भारत के 34000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था, तब की सरकार क्या कर रही थी? जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं और चीन या किसी भी अन्य देश द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


'कोई भी देश हमारी एक इंच जमीन भी नहीं कब्जा सकता'
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 'मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि हमारी सरकार चीन को भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं करने देगी और भारत की एक इंच जमीन भी कोई देश नहीं कब्जा सकता।' प्रह्लाद जोशी कर्नाटक की धारवाड़ सीट से चुनाव मैदान में हैं। कर्नाटक में 26 अप्रैल और 7 मई को दो चरणों में सभी 28 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें