फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबलीगी जमात पर केंद्रीय मंत्री नकवी की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'यह तालिबानी जुर्म'

Wed, 01 Apr 2020 03:27 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एनआई
विज्ञापन

दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में तबलीगी जमात का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस जमात ने कई लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। नकवी ने कहा कि जमात ने तालिबानी जुर्म किया है और इसे माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल हुए अन्य 24 लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जमात की अगुवाई करने वाले मौलाना के खिलाफ सरकार के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। 

नकवी ने ट्वीट किया कि तबलीगी जमात का 'तालिबानी जुर्म' यह लापरवाही नहीं, 'गंभीर आपराधिक हरकत' है। जब पूरा देश एकजुट होकर कोरोना से लड़ रहा है तो ऐसे 'गंभीर गुनाह' को माफ नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन

 
निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में पिछले दो दिनों के दौरान दिल्ली पुलिस को मिले 1830 व्यक्तियों में 281 विदेशी भी शामिल हैं। यहां मार्च के मध्य में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

गृह मंत्रालय के अनुसार इस साल जनवरी से लेकर अब तक 2100 के करीब विदेशियों ने तबलीगी जमात की गतिविधियों के सिलसिले में भारत का दौरा किया। इनमें से सभी ने जमात के मुख्यालय दिल्ली के निजामुद्दीन में रिपोर्ट किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें