फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI: 'PM मोदी के स्वर्ण काल का अध्ययन करेंगी पीढ़ियां', मंडाविया ने की तारीफ; अंग प्रत्यारोपण में बना रिकॉर्ड

Sun, 19 Feb 2023 05:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मोदी सरकार की सराहना की है। उन्होंने पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल की कई योजनाओं, विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में मोदी सरकार को इन सबके लिए याद किया जाएगा।  
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुन मंडाविया रविवार को अहमदाबाद में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय बजट 2023-24 को लेकर अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि जैसे आज की पीढ़ी को इतिहास में चंद्रगुप्त मौर्य के स्वर्ण युग की शिक्षा दी जाती है, उसी तरह हमारी आने वाली पीढ़ियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वर्णिम काल' का अध्ययन करेंगी। 

विज्ञापन


यहां केंद्रीय मंत्री ने छात्रों और पेशेवरों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल की कई योजनाओं, विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र किया। मंडाविया ने कहा कि भविष्य में मोदी सरकार को विभिन्न उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा।  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को जब भी इतिहास का अध्ययन कराया जाएगा तो उन्हें बताया जाएगा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सुनहरे दौर में किस तरह के आर्थिक सुधार हुए। आने वाली पीढ़ियों को बताए जाने वाले इतिहास में कोरोना महामारी  प्रबंधन, देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था, सर्जिकल और हवाई हमलों, भारत की विदेश नीति और दुनिया भर में कैसे  भारत का कद बढ़ने जैसे उद्धरणों का उल्लेख होगा। उस समय हमारी आने वाली पीढ़ियां इस बात पर गर्व करेंगी कि उनके पिता और पूर्वज मोदी के समर्थक थे और मोदी सरकार का हिस्सा थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

भारत ने 2022 में बनाया अंग प्रत्यारोपण में रिकॉर्ड 
कोरोना महामारी के बाद भारत में अंग प्रत्यारोपण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं, देश में पहली बार 2022 में एक साल में 15,000 से अधिक प्रत्यारोपण किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने रविवार को यह जानकारी दी। वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) वैज्ञानिक संवाद 2023' में बोल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत में अंग प्रत्यारोपण के आंकड़ों में 27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। 

इस कार्यक्रम का आयोजन सभी हितधारकों को एक साथ लाने के लिए किया गया था। जिससे अंग और ऊतक प्रत्यारोपण के क्षेत्र में विकास परियोजनाओं पर  विचारों पर विचार-विमर्श किया जा सके।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें