फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: केंद्रीय मंत्री की पत्नी का डेंगू से निधन, भर्ती होने के बावजूद नहीं बची जान, सीएम माझी ने जताया शोक

Sun, 18 Aug 2024 01:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जुएल ओराम की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शनिवार की रात को अस्पताल का दौरा भी किया था। सीएम माझी के अलावा ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और अन्य भाजपा नेताओं ने भी झिंगिया ओराम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
जुएल ओराम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, झिंगिया ओराम डेंगू से पीड़ित थीं और शनिवार की रात 10.50 बजे आखिरी सांस ली। 58 वर्षीय झिंगिया अपने पति और दो बेटियों के साथ रहती थीं। केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री जुएल ओराम खुद भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका इलाज भी उसी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी पत्नी का इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जुएल ओराम की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शनिवार की रात को अस्पताल का दौरा भी किया था। सीएम माझी के अलावा ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और अन्य भाजपा नेताओं ने भी झिंगिया ओराम को श्रद्धांजलि दी। सीएम माझी ने कहा कि झिंगिया ओराम ने जुएल की लंबी राजनीतिक करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जुएल ने झिंगिया से आठ मार्च 1987 में शादी की थी। परिवारवालों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सुंदरगढ़ जिले के उनके गांव में किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें