फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा भारत में हुआ वैक्सीनेशन

Sat, 24 Jul 2021 03:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में टीकाकरण का काम तेज गति से चल रहा है। 
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। विपक्षी दल सरकार पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं लगाने के आरोप लगा रहे हैं तो वहीं सरकार विपक्ष के आरोपों को बेवुनियाद बता रही है। इसी बीच केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। स्वदेशी रूप से वैक्सीन निर्माण क्षमता विकसित की गई है। हरदीप पुरी ने कहा कि भारत ने दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक टीकाकरण किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 42 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।  

विज्ञापन




केंद्र पर विपक्षी दलों का हमला
वहीं सरकार के वादे और दावे पर विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वैक्सीन की कमी को लेकर लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी हर दिन ट्वीट के जरिए सरकार पर पर्याप्त वैक्सीन मुहैया नहीं कराने के आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर कई बार घेर चुके हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार से उन्हें वैक्सीन की उतनी खुराक नहीं मिलती जितनी उन्हें जरूरत है। वैक्सीन कमी के चलते उन्हें कई बार केंद्रों को बंद करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें