फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर पर हमला: गिरिराज सिंह बोले- बढ़ती मुस्लिम आबादी नहीं, उग्रवादी मानसिकता है देश के लिए खतरा

Mon, 04 Apr 2022 06:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के सामने असली खतरा उग्रवादी मानसिकता है जो विभिन्न स्वरूपों में देखने को मिलती है। उन्होंने मंदिर पर हमले को लेकर विपक्ष के मौन को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : facebook/girirajsinghpage
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले को लेकर सोमवार को कहा कि देश को बढ़ती मुस्लिम आबादी से खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के सामने असली खतरा उग्रवादी मानसिकता से है जो गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा कर्मचारियों पर हुए हमले के पीछे थी। उन्होंने इस मुद्दे पर मौन रहने के लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर के दक्षिणी द्वार पर मुर्तजा नामक एक व्यक्ति ने दो पीएसी कॉन्स्टेबल पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मंदिर के मुख्य महंत हैं। हमलावर ने कथित तौर पर 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगाते हुए मंदिर के अंदर घुसने की कोशिश भी की थी।

संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि बढ़ती मुस्लिम आबादी खतरा नहीं है। असली खतरा उग्रवादी मानसिकता है जो कई स्वरूप ले सकती है। कभी यह शरिया कानून को लागू करने की शक्ल में तो कभी हिजाब से संबंधित प्रदर्शनों में दिखती है। कभी यह नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन


आईआईटी से पास आउट है आरोपी
उन्होंने कहा कि कभी ये मानसिकता इस तरह दिखती है कि एक पढ़ा-लिका व्यक्ति आतंकी हरकतें करता है। इस मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी आईआईटी से पास आउट है। वहीं, विपक्ष को निशाने पर लेते हुए सिंह ने कहा कि हर समय सांप्रदायिकता का ज्ञान बांटने वाले लोगों का इस मुद्दे पर मौन रहना देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें