फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से इस साल पुरस्कृत किए जाएंगे 121 पुलिसकर्मी

Wed, 12 Aug 2020 01:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस मेडल - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर दिया जाने वाला "जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक" 2020 से 121 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन 121 पुलिसकर्मियों में 15 सीबीआई से, 10 मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से, आठ उत्तर प्रदेश पुलिस से, सात केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से, और शेष अन्य राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदक स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रदान किया जाएगा। अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से यह पदक 2018 में स्थापित किया गया था।

 

 

जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक
आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पदक आयोजित की गई है। यह पदक उन पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलकर्मियों को दिया जाता है जो अपने काम में असाधारण साहस का परिचय देते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने पांच ‘पुलिस पदक’ शुरू किए थे। पुलिस सेवा में पेशेवर रुख तथा उत्कृष्टता को बढावा देने एवं ऐसे सुरक्षाबलों, जो तनावपूर्ण स्थितियों तथा दुर्गम क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं, उनको सम्मानित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए गए थे। इनके नाम केंद्रीय गृह मंत्री विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक हैं। ये पदक हर साल दिए जाते हैं।

पिछले साल यानि 2019 में देश के 96 पुलिस कार्मियों को "जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक" से पुरस्कृत किया गया था। इन्हें प्राप्त करने वाले कार्मियों में 15 सीबीआई, 11 महाराष्ट्र पुलिस, 10 उत्तर प्रदेश पुलिस, नौ केरल पुलिस, आठ मध्य प्रदेश पुलिस, छह दिल्ली पुलिस और कर्नाटक पुलिस के थे। शेष सभी अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय जांच एजेंसियों से जुड़े लोग थे। पिछले साल 13 महिला पुलिस अधिकारियों पुरस्कृत किया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें