फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत सुशांत के परिवार से अभी माफी मांगने को तैयार नहीं, बोले- विचार करूंगा

Wed, 12 Aug 2020 01:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : Twitter
विज्ञापन

शिवसेना नेता संजय राउत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से माफी मांगने से इनकार कर दिया है। राउत ने कहा है कि उन्हें जब लगेगा कि माफी मांगनी चाहिए, तो वह इस पर विचार करेंगे। बता दें कि, संजय राउत द्वारा सुशांत के पिता के के सिंह को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अभिनेता के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने कानूनी नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि वह फिलहाल दिवंगत अभिनेता के परिवार से माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि जब माफी मांगनी होगी तो वह इस पर विचार करेंगे। दरअसल, नीरज सिंह बबलू और सुशांत का परिवार संजय राउत के उस बयान से नाराज है जिसमें उन्होंने सुशांत के पिता के के सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी और इसी वजह से सुशांत पिता से नाराज रहते थे। 


नीरज बबलू ने पहले ही कहा था कि संजय राउत आधारहीन बयान दे रहे हैं। इस मामले में अगर राउत खेद नहीं जताते हैं तो उनका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ेगा। लेकिन राउत की तरफ से सफाई नहीं आने के बाद नीरज सिंह बबलू की ओर से राउत को कानूनी नोटिस भेजा गया। इसमें उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। नोटिस में कहा गया कि राउत अपने बयान को लेकर अगर खेद नहीं जताते हैं तो इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन


और क्या-क्या कहा था राउत ने 
इसके साथ ही राउत ने कहा था कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा है कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है। राउत ने कहा कि ‘आदित्य ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत मामले से क्या लेना-देना। ऐसा लगता है कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है।’ उन्होंने कहा कि मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश कर रहे लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें