फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: शाह बोले- देश से कांग्रेस तो दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी गायब हो रही, अब सिर्फ भाजपा ही विकल्प

Sat, 03 Sep 2022 06:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

उन्होंने कहा कि देशभर से कांग्रेस धीरे-धीरे गायब हो रही है और पूरी दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी गायब हो रही है और अगर केरल में राजनीतिक भविष्य है तो केवल भाजपा का राजनीतिक भविष्य है। 
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में मत्स्यफेड सहकारी, मछुआरा समुदाय के कल्याण की दिशा में काम करने वाली एक सहकारी समिति का दौरा किया। तिरुवनंतपुरम में बीजेपी एससी सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं केरल बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं क्योंकि पूरे देशभर में बीजेपी को काम करने के लिए सिर्फ राष्ट्रभक्ति चाहिए, लेकिन केरल में काम करने के लिए राष्ट्रभक्ति और बलिदान करने की ताकत और बहादुरी तीनों चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशभर से कांग्रेस धीरे-धीरे गायब हो रही है और पूरी दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी गायब हो रही है और अगर केरल में राजनीतिक  भविष्य है तो केवल भाजपा का राजनीतिक भविष्य है। कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्टों ने कभी भी अनुसूचित जनजातियों और गरीबों के कल्याण के लिए काम नहीं किया। उन्होंने उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में माना। 



उन्होंने कहा कि जब हमने केंद्र में पूर्ण बहुमत और जनता के अपार प्यार से सरकार बनाई, तो हमने दलित रामनाथ कोविंद को देश का राष्ट्रपति बनाया। अपने दूसरे कार्यकाल में हमने द्रौपदी मुर्मू  को राष्ट्रपति बनने में मदद की। बाबा साहेब को कांग्रेस के शासनकाल में भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया था। उनकी याद में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पंच तीर्थ का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें