देश में आने वाले त्योहारी मौसम को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को लेकर मंगलवार को मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की हैं। इसके अनुसार कंटेनमेंट जोन में कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं होगी।
मानक संचानल प्रक्रियाओं के अनुसार कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को बाहर निकलने के स्थान पर घर के अंदर रहकर ही त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि त्योहार के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा है ऐसे में सुरक्षा के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।