अबुधाबी में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत जारी है। मुकाबले में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। 2018 से मुंबई के खिलाफ अजेय रहे राजस्थान के रॉयल्स ने इस मैच में कई बदलाव किए हैं तो मुंबई इंडियंस उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खिलाई थी।