फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन: G20 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया, कोरोना से निपटने पर होगी चर्चा

Sat, 04 Sep 2021 01:58 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया भर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंका के बीच G20 की ये बैठक बेहद खास है। बैठक में ग्रुप के सभी देश कोरोना संक्रमण से निबटने की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज चार दिन के दौरे पर इटली की राजधानी रोम के लिए रवाना होंगे। वो यहां G20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। मनसुख मंडाविया 7 सितंबर तक रोम में रहेंगे। बता दें कि G20 की बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब दुनिया भर में कोरोना एक बार फिर से पाव फैला रहा है। महामारी के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंका के बीच G20 की ये बैठक बेहद महत्व है। बता दें कि भारत ने शुक्रवार को ब्रिक्स डिजिटल स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन  के दौरान कोविड-19 महामारी के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने ब्रिक्स मंत्रिमंडल सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने सभी स्तरों पर डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी को पूरी तरह से अपनाने की दिशा में भारत की प्राथमिकताओं पर पैनल को संबोधित किया था. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी स्तरों पर डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी को पूरी तरह अपनाने की भारत की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। राज्य मंत्री पवार ने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहरों ने भारत समेत दुनिया को बुरी तरह से प्रभावित किया।

 महामारी पर काबू पाने में डिजिटल हेल्थ टेक्नॉलोजी का अहम योगदान
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रवीण पवार ने कहा, "कोविड-19 की दोनों लहरों ने हमारे सामने बेहद अलग तरह की चुनौतियां पेश की हैं। इसके लिए हमें बेहद ही असरकारक और मानव केंद्रित ऐसे कारगर उपायों की जरुरत थी जो कि स्थानीय जरूरतों के लिए भी संवेदनशील हों। पवार ने कहा कि  महामारी पर काबू पाने में डिजिटल हेल्थ टेक्नॉलोजी का सही इस्तेमाल हुआ है। इसने हमें ज्यादा से ज्यादा साइंटिफिक और सटीक डेटा उपलब्ध कराया गया है। अब स्वास्थ्य मंत्री मनुखड मंडाविया ने रोम की यात्रा कर कर कोरोना से निपटने की रणनीति बनाने पर चर्चा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें