फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया कीर्तिमान: देश की 70 प्रतिशत व्यस्क आबादी को लगी कोरोना टीके की पहली डोज़

Mon, 04 Oct 2021 02:36 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 23 लाख 46 हजार 176 टीके की डोज लगाई गई हैं। इसके साथ ही टीकाकरण की कुल संख्या 90.79 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
देश की 70 प्रतिशत व्यस्क आबादी को लगी कोरोना टीके की पहली डोज़ । - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बताया कि पूरे देश में अब तक 70 प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोरोना टीके की पहली डोज लग गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 23 लाख 46 हजार 176 टीके की डोज लगाई गई हैं। इसके साथ ही अब तक लगी वैक्सीन की कुल संख्या 90.79 करोड़ हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इस संख्या तक पहुंचने के लिए पूरे देश में अब तक 88,05,668 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया है। आकड़ों के अनुसार अबतक देश की 25 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज लग चुकी है। 

वर्तमान समय में देश के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास 5.67 करोड़ से ज्यादा टीके की डोज उपलब्ध है। सरकारी डेटा के अनुसार देश में टीकाकरण की दर पिछले महीनों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। मई में प्रतिदिन लगने वाले टीकों की संख्या 19.69 लाख थी। यह जून में 39.89 लाख, जुलाई में 43.41 लाख, अगस्त में 59.19 लाख रही थी। वहीं सितंबर में प्रतिदिन औसतन 79.08 लाख टीके हर रोज लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें