फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Age Homes: देश के हर जिले में होंगे ओल्ड एज होम? बुजुर्गों को सहारा देने के लिए केंद्र सरकार तैयार कर रही योजना

Mon, 06 Jun 2022 07:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार पिछड़ी जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति मुहैया कराने वाली योजनाओं को भी बदलने पर विचार कर रही है, क्योंकि ऐसे योजनाओं को लेकर कई शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
old age home
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की योजना देश के हर जिले में वृद्धाश्रम खोलने की है। शुरुआती चरण में देश के 250 जिलों की पहचान की गई है, जहां स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर इन्हें चलाया जाएगा।

विज्ञापन


अपने मंत्रालय की आठ साल की उपलब्धियों के साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पहली बार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत सीधे खातों में छात्रवृत्ति दी जा रही है। अब तक 41 लाख विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो चुके हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के दोबारा रोजगार के लिए पोर्टल 
सेवानिवृत्त हो चुके जो वरिष्ठ नागरिक दोबारा काम करना चाहते हैं, उनके लिए एसएसीआरडी पोर्टल की शुरुआत की गई है। इसके लिए नौ स्टार्टअप के साथ गठबंधन किया गया है। इस पोर्टल से रोजगार चाहने वालों और देने वालों को साथ लाने में मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य इस साल सौ जिलों को नशामुक्त बनाने का है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश में 60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के 10.4 करोड़ लोग हैं। इनमें 5.1 करोड़ पुरुष और 5.3 करोड़ महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों की 585, केंद्र की 1030 इमारतें दिव्यांगों के अनुकूल
सुलभ भारत अभियान के तहत राज्यों की 585 और केंद्र सरकार की 1030 इमारतों को 553.39 करोड़ रुपये खर्च कर दिव्यागों के अनुकूल बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें