फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की कमी: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बोले- भारी बारिश की वजह से स्टॉक पर असर पड़ा, अब स्थिति बेहतर हो रही

Wed, 08 Sep 2021 07:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोयला और खनन क्षेत्र भारत के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रमुख योगदान दे सकता है, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
केंद्रीय कोयला प्रहलाद जोशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयले की कमी पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक था, लेकिन कोयला खदानों वाले क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से इस पर असर पड़ा है। हालांकि, दो-तीन दिनों से स्थिति बेहतर है। मैंने कोल इंडिया को स्टॉक वापस न्यूनतम स्तर पर लाने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि कोयला और खनन क्षेत्र भारत के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रमुख योगदान दे सकता है, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 100 जी-4 चरण संभावित खनिज ब्लॉकों को सौंपने के समारोह में मैंने भाग लिया। हमारे खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की आवश्यकता है। राजस्व और रोजगार पैदा करने के नए रास्ते के लिए इन खनिज ब्लॉकों की राज्यों की ओर से नीलामी की जा सकती है।

कोयले की कमी से जूझ रहा देश
इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल की शाखा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने बताया था कि उसने सोमवार को बिजली संयंत्रों को कुल 85 रेक कोयला भेजा है, जबकि 84 रेक का लक्ष्य था। एमसीएल का यह कदम कोयले की कमी से जूझ रहे देश के बिजली संयंत्रों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाते हुए एमसीएल ने सोमवार को ओडिशा स्थित अपनी खदानों से उपभोक्ताओं को पांच लाख टन अधिक कोयला भेजा। बताया गया है कि एमसीएल ने पांच लाख टन कोयला उठाव के लक्ष्य को 5.18 लाख टन कोयले का उठाव कर पार किया है।

कंपनी ने कोशिशें शुरू कीं
वहीं, सीआईएल ने पिछले हफ्ते बताया था  कि जिन बिजली घरों के पास छह दिन तक का कोयला भंडार रह गया है अथवा जिनके पास कोयले की भारी कमी है उन्हें आपूर्ति में प्राथमिकता दी जायेगी। सीआईएल ने बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति बढ़ाने में मदद के लिए एक बहु-आयामी प्रयास भी शुरू किया है। कंपनी की तरफ से यह बयान देश के बिजली संयंत्रों में कोयल के कम होते भंडार के मद्देनजर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें