फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य व दवा पर भारत-इस्राइल में करार को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

Thu, 05 Nov 2020 03:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-इजराइल
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट सहित चार समझौतों को मंजूरी दी। इनमें स्वास्थ्य सेवा एवं दवा को लेकर इस्राइल के साथ करार भी शामिल है।

विज्ञापन


कैबिनेट की ओर से जारी बयान के मुताबिक करार में दोनों देशों के बीच डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के प्रशिक्षण और अदला-बदली भी शामिल हैं।


इसके अलावा दवा, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक्स के बारे में नियमन की सूचना साझा करने की भी बात है। इसके अलावा भारत और ब्रिटेन के बीच भी स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों के नियमन पर करार को मंजूरी दी गई है।

इसके तहत ब्रिटेन की दवा एवं स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी (यूके एमएचआरए) और भारत के सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) के बीच करार हुआ है।
विज्ञापन


स्पेन के साथ खगोल विज्ञान में सहयोग को हरी झंडी
कैबिनेट ने भारत और स्पेन के बीच खगोल विज्ञान को लेकर वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग को मंजूरी दी। इसको लेकर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए) बंगलूरू और द इंस्टीट्यूटो डे एस्ट्रोफिसिका डे कनारियस (आईएसी) के बीच करार हुआ है। इस करार से नए वैज्ञानिक परिणाम, नई तकनीकी, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें