फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक भारत यात्रा पर, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Mon, 01 Oct 2018 02:24 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
हेनरीएटा फोर
विज्ञापन
यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीएटा फोर रविवार से छह अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगी जिस दौरान वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। यूनीसेफ ने कहा कि फोर अपनी इस यात्रा के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बच्चों से जुडे यूनीसेफ के सहयोग से चलने वाले कार्यक्रमों को देखेंगी। यूनीसेफ ने कहा कि, ‘‘यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक के तौर पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान फोर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, परिवारों, बच्चों और युवाओं से मिलेंगी। 
विज्ञापन


यूनीसेफ ने कहा, ‘‘उनके कार्यक्रम में उद्योग जगत के अग्रणियों से मुलाकात शाामिल है।’’ यूनीसेफ ने कहा कि एक अक्तूबर को फोर, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में संबोधन देंगी। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन नयी दिल्ली में आयोजित होने वाला चार दिवसीय कार्यक्रम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें