फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदा : रक्षा मंत्री ने एचएएल की अनदेखी से संबंधित आरोपों को बताया बकवास

Mon, 01 Oct 2018 01:16 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को उन आरोपों को बकवास बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि राजग सरकार ने राफेल सौदा मामले में एचएएल को नजरअंदाज कर देश के युवाओं से नौकरियां छीनी हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही है जिसने सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी को मजबूत करने का काम नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘एचएएल पर बोलने के लिये आप खड़े हुए। ये आप (कांग्रेस) ही हैं जिसने (एचएएल के लिये) कुछ नहीं किया और आप आरोप लगा रहे हैं कि हमने एचएएल को नजरअंदाज कर नौकरियां छीनी हैं...।’’ 

उन्होंने पूछा कि क्या आपने संप्रग सरकार के दौरान के पहले के राफेल समझौते को पूरा किया? क्या आपने भारतीय वायुसेना और एचएएल का खयाल रखा? केन्द्रीय मंत्री ने ये बातें अरबों रुपये वाले राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एचएएल की ‘‘उपेक्षा’’ को लेकर कांग्रेस द्वारा राजग सरकार को लगातार निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहीं।
विज्ञापन


सीतारमण ने संवाददाताओं को बताया कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार ही है जिसने एचएएल द्वारा निर्मित तेजस लड़ाकू विमान की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें