जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दे पर युवाओं की आवाज मुखर है। युवाओं का कहना है कि जलवायु संरक्षण के लिए जागरूकता के साथ ही बदलाव भी जरूरी है और यह बदलाव हमें सबसे पहले अपने आप से शुरू करना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दे पर युवाओं की आवाज मुखर है और इसी कड़ी में शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा अंजली कहती हैं कि जलवायु संरक्षण के लिए जागरूकता के साथ ही बदलाव भी जरूरी है और यह बदलाव हमें सबसे पहले अपने आप से शुरू करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं की बात तो हर कोई करता है पर समाधान के बारे में इन कार्यशाला में मुझे विषय विशेषज्ञों द्वारा ज्ञात हुआ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूनिसेफ और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नोएडा में दो दिवसीय कार्यशाला 23 तथा 24 जून को संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए 50 से अधिक विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, कोरोना वैक्सीन तथा डिजिटल-मोबाइल जर्नलिज्म के विषय में जाना।