फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: महिला ने दो बेटियों के साथ की आत्महत्या, पति की मौत के बाद डिप्रेशन में था परिवार

Tue, 13 Jun 2023 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने कहा कि अपने पति के अंतिम संस्कार के 10वें दिन महिला और उसकी बेटियों ने नींद की गोलियां खाकर और इंसुलिन इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी जान बचा ली गई थी।
विज्ञापन
गोलियां खाकर और इंसुलिन इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। इस साल अप्रैल में 55 वर्षीय महिला के पति की मौत हो गई थी। इस वजह से महिला अवसाद में थी। जानकारी के मुताबिक, बेटियों की उम्र 29 और 30 साल के करीब थी। तीनों का शव मंगलवार सुबह बोवेनपल्ली इलाके में उनके घर से मिला। उनके एक रिश्तेदार ने शवों को अलग-अलग कमरों में लटका पाया। महिला के पति की चार अप्रैल को तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई थी और तभी से वह और उसकी दोनों बेटियां डिप्रेशन में चली गईं।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि अपने पति के अंतिम संस्कार के 10वें दिन महिला और उसकी बेटियों ने नींद की गोलियां खाकर और इंसुलिन इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी जान बचा ली गई थी। इसके बाद एक रिश्तेदार ने महिला और उसकी बेटियों की देखभाल की। मंगलवार की सुबह रिश्तेदार महिला के घर पहुंचा और घंटी बजाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने घर के मालिक को बुलाया और उसकी मदद से रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि उसने महिला को मिनी हॉल में पंखे से और उसकी बेटियों को वेटिंग हॉल और बेडरूम में लटका पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। उन्हें एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें