वयस्क : बढ़ रहा मोटापा
- 3.43 करोड़ लोग 2016 तक मोटे पाए गए
- 2.52 करोड़ थी 2012 में यह संख्या
- कुल आबादी में 3.9% लोग मोटे
9.8% वैश्विक आबादी को भोजन नहीं
रिपोर्ट के अनुसार 2021 में विश्व के 9.8% लोगों को भोजन नहीं मिल पा रहा। यह संख्या 2020 में 9.3 और 2019 में 8 ही थी। कुल 230 करोड़ लोग भी गंभीर से मध्यम प्रकार के भोजन संकट की जद में हैं।
- 92.40 करोड़ लोग गंभीर खाद्य संकट में, दो साल पहले 71.70 करोड़ थे।
- 310 करोड़ लोग पौष्टिक भोजन नहीं ले पा रहे हैं।
- 4.50 करोड़ बच्चे खतरनाक कुपोषण ‘वेस्टिंग’ (वजन न बढ़ना) से पीड़ित हैं
कारण
रूस व यूक्रेन विश्व का एक-तिहाई गेहूं व जौ और 50% सूरजमुखी का तेल पैदा करते हैं। रूस, बेलारूस खेती उर्वरकों के लिए जरूरी पोटाश उत्पादन में शीर्ष पर हैं। यानी युद्ध जारी रहने और आपूर्ति शृंखला बिगड़ने से संकट और बढ़ सकता है।