फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Kolhe Murder Case : NIA की हिरासत में भेजे गए दो अन्य आरोपी, मामले में अब तक नौ गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित पोस्ट का कथित समर्थन करने के चलते उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
मृतक केमिस्ट उमेश कोल्हे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरावति में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में गुरुवार को दो अन्य आरोपियों मौलवी मुश्फिक अहमद और अब्दुल अरबाज को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को  दोंनों आरोपियों को एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कोल्हे की हत्या के बाद कुछ आरोपियों को छुपने में मदद की। केमिस्ट कोल्हे की हत्या केबाद आरोपियों ने रात में पार्टी की थी और एक साथ खाना भी खाया था। विशेष अदालत में जिरह के दौरान एनआईए के वकील ने यह बातें कहीं और आरोपियों को एनआईए की हिरासत में भेजन की मांग की। 
 
एजेंसी की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि इन आरोपियों से पता लगाना है कि इनके साथ पार्टी में कौन-कौन लोग मौजूद थे। वहीं आरोपियों की ओर से कोर्ट में अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख ने अपनी दलीलें पेश की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को 12 अगस्त तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।  
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित पोस्ट का कथित समर्थन करने के चलते उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जो 22 जुलाई तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में कैद आरोपियों के नाम इरफान खान, मुदस्सर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, आतिब रशीद और यूसुफ खान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें