फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का पता चलने पर उसे पहले ही रोक लिया जाएगा: यूआईडीएआई

Fri, 14 Sep 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे।
विज्ञापन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे ने कहा है कि यूआईडीएआई प्रणाली में कई स्तर की सुरक्षा निगरानी प्रावधान है। इससे परिचालक के स्तर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का पता चल जाएगा और उसे पहले ही रोक लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : आधार कार्ड का सॉफ्टवेयर हुआ हैक, कोई भी बदल सकता है आपका नाम और पता

हाल ही में आधार सॉफ्टवेयर हैक करने की रिपोर्ट के बीच यूआईडीएआई प्रमुख का यह बयान आया है। पांडे ने कहा कि पूरी आधार प्रणाली को इस रूप से तैयार किया गया जिससे इसमें कई स्तर की सुरक्षा है। कई स्तर पर सुरक्षा के कारण, अगर प्रणाली के स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है, सुरक्षा व्यवस्था उस तरह के प्रयास को रोक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : आधार हैक करना असंभव, कोई नहीं लगा सकता सेंध

उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रणाली की ‘बैंक एंड’ व्यवस्था सुरक्षा जांच करती है। इस प्रणाली में जो सुरक्षा उपाय हैं, उससेे गड़बड़ी का पता चल जाता है। (इनपुट : एजेंसी)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें