फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूआईडीएआई: आधार को पैन, ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई दिक्कत नहीं, सभी सेवाएं ठीक

Sun, 29 Aug 2021 03:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • उसकी सभी सेवाएं ‘स्थिर’ हैं और सही ढंग से रही हैं काम
  • पैन या ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई दिक्कत नहीं आई
विज्ञापन
UIDAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने शनिवार को कहा कि आधार को पैन या ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई दिक्कत नहीं आई है। यह एक प्रमाणीकरण आधारित सुविधा है। साथ ही कहा कि उसकी सभी सेवाएं ‘स्थिर’ हैं और सही ढंग से काम रही हैं।

विज्ञापन


यूआईडीएआई ने यह सफाई उन खबरों पर दी है जिसमें कहा गया है कि आधार को पैन या ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में रुकावट आ रही है। उसने कहा कि यूआईडीएआई प्रणाली के ठप होने संबंधी मीडिया रिपोर्ट सही नहीं हैं। 

यूआईडीएआई ने कहा कि पिछले हफ्ते के दौरान कई चरणों में सिस्टम में एक आवश्यक सुरक्षा अपग्रेडेशन का काम चल रहा था जिसके चलते नामांकन/अपडेट केंद्रों पर केवल नामांकन और मोबाइल अपडेट सेवा सुविधा में रुकावट की सूचना मिली थी लेकिन अब अपग्रेडेशन के बाद सब ठीक तरह से काम कर रहा है।
विज्ञापन


उसने कहा कि भले ही सिस्टम अब सुचारू और स्थिर हो गया है, इसके बावजूद यह निगरानी की जा रही है कि लोगों को कोई असुविधा न हो। 20 अगस्त 2021 को अपग्रेडेशन की प्रक्रिया की शुरुआत के बाद से पिछले 9 दिनों में 51 लाख से अधिक लोगों ने नामांकन किया है। ऐसे में रोजाना औसतन 5.68 लाख नामांकन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें